- Hindi News
- उपाध्यक्ष चुनाव : मुस्लिम माली कार्ड खेल सकती है भाजपा
उपाध्यक्ष चुनाव : मुस्लिम-माली कार्ड खेल सकती है भाजपा
{भाजपा के चार पार्षद जुटे उपाध्यक्ष बनने की तैयारी में
भास्करसंवाददाता |जावरा
नएनपाध्यक्ष का कार्यकाल एक महीने बाद शुरू होगा। कार्यकाल शुरू होते ही उपाध्यक्ष बनेगा। भाजपा को बहुमत मिला है और उसके 16 पार्षद हैं तो उपाध्यक्ष भी उसी का रहेगा। भाजपा उपाध्यक्ष चुनाव में मुस्लिम-माली कार्ड खेल सकती है। ऐसा रहा तो मुस्लिम समाज से तेजुब हुसैन और माली समाज से घनश्याम सोलंकी का नंबर लग सकता है। बाकी दावेदार भी उपाध्यक्ष की दौड़ में हैं।
मुस्लिम समाज को आगे के चुनाव के लिए पक्ष में करने के लिए तेजुब हुसैन को उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा दांव खेल सकती है। तेजुब दो बार पार्षद रहे हैं और तीसरी बार जीतकर आए हैं। पार्टी से दूर होते माली समाज को मनाने के लिए वार्ड एक से जीतकर आए घनश्याम सोलंकी को भी उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। सोलंकी पहले चुनाव जीत चुके हैं।
मेहताका मजबूत दावा, सोनी के कम वोट बनेंगे परेशानी -वार्ड 29से पार्षद बनी सुमन मेहता भी दो बार पार्षद रह चुकी हैं। सीनियर पार्षद होने का उन्हें लाभ मिल सकता है। अध्यक्ष महिला तो उपाध्यक्ष पुरुष के चलन के चलते इस बार अध्यक्ष पुरुष होने पर उपाध्यक्ष महिला को बनाने का लाभ भी हो सकता है। युवा नेता पवन सोनी भी दावेदार हैं लेकिन महज 10 वोट से जीतना मुश्किल में डाल सकता है। बावजूद पार्टी ने तय कर लिया कि शहर के मुद्दों को बेबाक तरीके से रखने वाले को मौका देना है तो सोनी बाजी मार सकते हैं।
सम्मेलनमें तय होगा उपाध्यक्ष
सीएमओअशोक शर्मा ने बताया 9 जनवरी को नपाध्यक्ष निर्मला हाड़ा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसी दिन नपा का पहला सम्मेलन होगा। इसमें उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
योजनामंडल सदस्य का भी चुनाव - सीएमओने बताया उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही जिला योजना मंडल में नपा से शामिल होने वाले सदस्य का भी चयन किया जाएगा।
9 को सम्मलेन बुलाएंगे
^9जनवरी को सम्मेलन बुलाएंगे। उसी में उपाध्यक्ष तय होगा। उपाध्यक्ष ऐसे पार्षद को बनाया जाएगा जो हर तरह से योग्य होगा। उपाध्यक्ष के चुनाव को जाति धर्मवाद से पूरी तरह अलग रखेंगे। अशोकजैन आंटिया, मंडलअध्यक्ष भाजपा