पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाज सब्जी फूल मंडी शिफ्ट करें

अनाज-सब्जी फूल मंडी शिफ्ट करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौदनाका अनाज मंडी, सब्जी मंडी से लेकर फूल मंडी तक किसान परेशान हैं। खाचरौद नाका मंडी से आधी जिंसों को अरनियापीथा मंडी में शिफ्ट किया है। यहां बाकी जिंसों की ज्यादा आवक होेने आए दिन विवाद होते हैं। सब्जी मंडी भी जगह की कमी से जूझ रही है और शहर के बीचोबीच लगने वाली फूल मंडी में भी यही हालत है। खाचरौद नाका मंडी को पूरी तरह अरनियापीथा मंडी में शिफ्ट करने के साथ ही सब्जी और फूल मंडी को खाचरौद नाका मंडी में शिफ्ट कर दिया जाए तो सभी समस्याओं का हल निकल जाएगा।

इन्हीं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण धाकड़ तहसील मंत्री रमेश धाकड़ के नेतृत्व में किसानाें ने कृषि उपज मंडी से वाहन रैली निकाली। किसान कोर्ट परिसर पहुंचे। यहां अतिरिक्त तहसीलदार अजय हिंगे को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की कि खाचरौद नाका मंडी को पूरी तरह अरनियापीथा मंडी में शिफ्ट किया जाए। शहर मध्य लगने वाली सब्जी मंडी और फूल मंडी को खाली होने वाली खाचरौद नाका मंडी में शिफ्ट किया जाए। इससे तीनों समस्याओं का हल होगा। किसान, व्यापारी और जनता सभी को राहत मिलेगी। तहसील अध्यक्ष भंवरलाल आंजना, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, मंत्री ईश्वरलाल पाटीदार, प्रचार-प्रसार मंत्री खेमराज धाकड़ मौजूद थे।

कहां-क्या समस्याएं

फूल मंडी - शहरके बीचोबीच पिपली बाजार में फूल मंडी लगती है। यहां किसानों के लिए बैठने की जगह है और वाहन खड़े करने की। मुख्य मार्ग का ट्रैफिक चालू होने से भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सब्जी मंडी- सब्जीमंडी में सुबह सब्जी की नीलामी होती है और फिर सब्जी की दुकानें भी लगती हैं। दोनों काम एक जगह होने से परेशानी होती है। इसकी कई बार नपा में शिकायत करने के बाद भी हल नहीं निकला। आवक ज्यादा होने से सब्जी लाने वाले किसानों के समस्या रहती है कि वे सब्जी कहां रखें।

कृषि उपज मंडी खाचरौद नाका - खाचरौदनाका कृषि उपज मंडी में लहसुन की आवक ज्यादा होने से किसानों की उपज नीलाम होने में दो से तीन दिन लग रहे हैं। पहले नीलामी को लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। मंडी फूल होने के बाद आने वाले वाहनों को खाचरौद रोड पर खड़ा रखा जा रहा है। इससे शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगता है और पूरे शहर को परेशानी उठानी पड़ती है।

ये मांगें भी रखी

{अरनियापीथाजाने के लिए ईदगाह रोड स्वीकृत करवाया जाए। नई मंडी के सामने फोरलेन प