- Hindi News
- सड़क हादसे में मंडी व्यापारी गंभीर घायल, रैफर किया
सड़क हादसे में मंडी व्यापारी गंभीर घायल, रैफर किया
सड़क हादसे में शनिवार रात एक मंडी व्यापारी गंभीर घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें रतलाम रैफर किया गया।
मंडी व्यापारी विपिन लुक्कड़ (40) निवासी रंगरेज गली, जावरा बाइक से शनिवार रात 8.45 बजे पिपलौदा तरफ से घर रहे थे। हरियाखेड़ा फंटे के पास इन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से इन्हें सरकारी अस्पताल लेकर आए। स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जानकारी मिलते ही सरकारी अस्पताल में रिश्तेदाराें परिचितों की भीड़ लग गई।
घायल विपिन लुक्कड़ को रतलाम रैफर करते हुए।