पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीक्षा सूरत में, वरघोड़ा जावरा में

दीक्षा सूरत में, वरघोड़ा जावरा में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीक्षा सूरत में, वरघोड़ा जावरा में

भास्करसंवाददाता. जावरा

मुमुक्षु अंजलि कोठारी का वरघोड़ा 28 सितंबर को नगर में मामा परिवार निकालेगा। वे दीक्षा एक दिसंबर को सूरत में लेंगी। यहां के महेंद्र वीरेंद्र सेठिया की भांजी राधनपुर (गुजरात) निवासी मुमुक्षु अंजलि कोठारी का वर्षीदान वरघोड़ा 28 सितंबर को निकाला जाएगा। यह जैन मंदिर पीपली बाजार से निकलेगा। परिवार की मांगूबाई सेठिया, प्रवीण नवकार ने बताया इस दिन दादावाड़ी में बहुमान भी किया जाएगा।

बैठकमें बनाई नवरात्रि की रूपरेखा

बड़ावदा. विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड की बैठक शनिवार को हुई। जिला संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या ने नवरात्रि में शस्त्र पूजन अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। जिला सुरक्षा प्रमुख नागेश सोलंकी, प्रखंड संयोजक शैलेंद्र पौराणिक, बद्रीलाल पांचाल, दिनेश बारोट, नीरज राठौर मौजूद थे।