कॉलेज में पंखे आैर पानी की व्यवस्था
विद्यार्थियों द्वारा किए प्रदर्शन के बाद शनिवार को आखिर कॉलेज प्रशासन ने पंखे पानी की व्यवस्था कर दी। कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एबीवीपी ने प्रदर्शन किया था। इसके पहले एनएसयूआई भी ज्ञापन दे चुकी है।
कॉलेज में पंखे बंद होने पीने के पानी की समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने शुक्रवार को हंगामा कर प्राचार्य वी.के. शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले एनएसयूआई भी ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग कर चुकी थी। शनिवार को बंद पंखे चालू कर दिए और पानी की नांदें रखवा दी गई। प्राचार्य ने बताया कॉलेज छात्रावास बिल्डिंग की लाइट फिटिंग का ठेका हो गया है। छात्रावास को छोड़कर बाकी जगह काम अधूरा है। पीडब्ल्यूडी को इसके लिए पत्र लिख चुके हैं। अभी कॉमर्स ब्लॉक में बंद तीन पंखे चालू करवा दिए हैं। बाकी को जनभागीदारी समिति से स्वीकृति लेकर जल्द ठीक करवाया जाएगा। पानी की व्यवस्था भी की गई। बंद वाटर कूलर में गैस खत्म हो गई है। जल्द ही उनमें गैस भरवाई जाएगी।