पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामावली तैयार, आरक्षण का इंतजार

नामावली तैयार, आरक्षण का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन से राजनीतिक गलियारों तक चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद नपा में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तैयारी चल रही है। नपा की वोटर लिस्ट में कुल 48 हजार 916 वोटर हैं। पुलिस प्रशासन ने अापराधिक प्रवृत्ति के नेताओं-कार्यकर्ताओं की कुंडली बनाना शुरू कर दी है। अध्यक्ष-पार्षद बनने के सपने देख रहे नेता नामावली के आधार पर जमीन तलाशने में जुटे हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों की स्थिति आरक्षण के बाद स्पष्ट होगी। पार्टियां भी सक्रिय हो गई हैं। भाजपा नपा चुनाव को लेकर रविवार को बैठक करेगी।

नपा चुनाव नवंबर में हो सकते हैं। इसके लिए सितंबर के शुरुआती पखवाड़े में नपा ने निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दावे-आपत्तियां लीं। वार्डवार चली प्रक्रिया में कुल 513 दावे-आपत्तियां आईं। 14 अस्वीकृत हुई और बाकी का निराकरण कर दिया गया। इसके बाद नामावली में कुल 416 नाम जोड़े तथा 44 काटे। इसके साथ ही वोटर लिस्ट में कुल 48 हजार 916 नाम दर्ज हैं जो नपा चुनाव में मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। शनिवार को नपा सभागृह में अंतिम प्रकाशन के लिए नामावली तैयार करने का काम चला। मुख्य लिपिक कैलाश वर्मा, सुभाष जैन आदि दिनभर नामावली तैयार करने में लगे रहे। जल्द ही अंतिम प्रकाशन होगा।

कहींटिकट की जुगाड़, कहीं आरक्षण का इंतजार-नगर में30 वार्ड हैं। इनका आरक्षण भी हो गया है। अब पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक टिकट लाने की जुगाड़ में लगे हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक को भोपाल से आरक्षण का इंतजार है। इसके बाद ही तय होगा कि कौन अध्यक्ष पद की दाैड़ से बाहर होगा और कौन पार्टी विरोधी होकर भी चुनाव लड़ने की इच्छा पूरी करेगा।

बैठकमें बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति -भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष अशोक आंटिया महामंत्री महेश सोनी ने बताया रविवार शाम 7 बजे श्रीराम विद्या मंदिर परिसर में नगर मंडल की बैठक होगी। इसमें विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। साथ ही नपा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

पुलिस बना रही कुंडली

पुलिसप्रशासन भी अलर्ट हो गया है। नपा चुनाव में कोई अापराधिक प्रवृत्ति के नेता, कार्यकर्ता अथवा संदिग्ध लोग खलल पैदा करें इसलिए संदिग्धों की सूची बनाई जा रही है। इन्हें बाउंड ओवर करने के साथ