पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राठौर समाज की प्रतिभाएं आज होंगी सम्मानित

राठौर समाज की प्रतिभाएं आज होंगी सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा. राठौरसमाज प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का रविवार को सम्मान करेगा। आयोजन भाटी परिवार द्वारा चांदमल भाटी की स्मृति में किया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल सोलंकी संयोजक मांगीलाल भाटी ने बताया कार्यक्रम रविवार दोपहर 3 बजे राठौर धर्मशाला खाचरौद नाका में होगा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, विशेष अतिथि प्रभारी सीएसपी के.के. व्यास, बीईओ डी.आर. मतानिया होंगे। अध्यक्षता एसडीएम हरजिंदर सिंह करेंगे।

मेधावियोंका सम्मान आज

आलोट. दसवींबारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल ब्लॉक के विद्यार्थियों का लायनेस क्लब आलोट गोल्डन सम्मान करेगा। कार्यक्रम रविवार दोपहर 3 बजे होटल नीलकंठ में होगा। लायनेस अध्यक्ष साधना गोयल ने बताया अतिथि लायनेस सुधा मेहरा रजनी अरोड़ा रहेंगी।

वृद्धजनसे भरवाए फाॅर्म

ताल. ग्रामविकास प्रस्फुटन समिति करवाखेड़ी ने सीनियर सिटीजन कार्ड शिविर लगाया। शांतिलाल वीर ने बताया शिविर में गांव के वृद्धजन के कार्ड बनवाने के लिए उनसे फाॅर्म भरवाए।