पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैमरों की नजर में होंगे गरबे

कैमरों की नजर में होंगे गरबे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आद्यशक्ति की आराधना में जुटा आलोट

शहरमें जगह-जगह गुरुवार को घटस्थापना के साथ ही गरबों की शुरुआत हो गई। शाम को महाआरती की गई। माता मंदिरों में भक्तों का तांता लगा तो घरों में भी आद्यशक्ति की पूजा-अर्चना शुरू हुई। पंडालों में सुरक्षा के भी उपाय किए गए। रेलवे फाटक पर गरबों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए।

बालाजी मित्र मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सचिव मुकेश कुमावत ने बताया रेलवे फाटक के समीप 150 फीट लंबी और 25 फीट चौड़ी सड़क पर गरबे होंगे। मां दुर्गा की चार फीट की प्रतिमा विराजित की है। गरबे पर आठ सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। विवाद करने वालों को तत्काल पुलिस के हवाले किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के रामलाल सैनी, कालू सैनी, जगदीश राठौर, राजेश सैनी, रूपेश पांचाल आदि लगे हैं।

201प्रतिमा का वितरण

सोमवारियास्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में नवजाग्रति मंच ने 201 प्रतिमाओं का वितरण किया। अतिथि नेपालसिंह डो़डिया, मोहन पटेल, अनिल धारीवाल, गोपाल सेठिया, रामसेवक शर्मा थे। अध्यक्षता नंदकिशोर महावर ने की। संचालन राहुल उपमन्यु ने किया। आभार शुभम पोरवाल ने माना।

अटलग्राम विकास सामाजिक संगठन में होगी स्पर्धा-अटल ग्रामविकास सामाजिक संगठन गरबा महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर एवं स्पर्धाएं कराएगा। अभय कोठारी, दिलीप त्रिवेदी, प्रदीप चौधरी ने बताया गीताभवन में मां की प्रतिमा विराजित की। यहां रोज रात 8 से 11 बजे तक गरबे होंगे। शुक्रवार सुबह 10 बजे से लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शनिवार को पूजा की थाली कलश सजाओ स्पर्धा होगी।

कमानी गेट पर प्रियदर्शनी क्लब के गरबा पंडाल में डांडियारास करतीं बालिकाएं। फोटो-दिलीप धनोतिया