- Hindi News
- स्थापना दिवस पर बांटे प्रमाण पत्र, ली शपथ
स्थापना दिवस पर बांटे प्रमाण-पत्र, ली शपथ
जावरा| लोकसेवा केंद्र का स्थापना दिवस गुरुवार को मना। सुबह 11 बजे एसडीएम हरजिंदर सिंह की मौजूदगी में केंद्र के कर्मचारियों ने स्वर्णिम प्रदेश निर्माण सुशासन को प्राथमिकता देने की शपथ ली। केंद्र प्रभारी प्रेमसिंह चौहान ने बताया स्थापना दिवस पर बानीखेड़ी आलमपुर ठिकरिया के स्कूलों में कम्यूटरीकृत जाति प्रमाण-पत्र बांटे। केंद्र के कृष्ण मीणा, नाजिम खान, आसिफ शेख, पवननाथ राठौर, जीवन पंवार, अंजू जटिया, कल्पना नेका आदि मौजूद थे।