पंचतीर्थ यात्रा निकली
जावरा | जैनसोशल ग्रुप गोल्डन ने पंचतीर्थ यात्रा निकाली। यह चौपाटी स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तीर्थ से निकली। मप्र रीजन कोषाध्यक्ष राहुल चपड़ोद ने नवकार महामंत्र की आराधना कर झंडी दिखाई। ग्रुप सदस्य सेमलिया तीर्थ, करमदी तीर्थ, बिबड़ौद तीर्थ, सागोद तीर्थ पहुंचे और देव दर्शन किए। अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष नीरज मेहता ने की। सचिव प्रतीक डूंगरवाल, यात्रा संयोजक आशीष चौरड़िया ने बताया केदारेश्वर में विभिन्न स्पर्धाएं भी हुई। संचालन संतोष पांचाल ने किया। आभार नीलेश औरा ने माना।
आजचौबीसी, कल वरघोड़ा
जावरा| मुमुक्षुअंजलि कोठारी की दीक्षा से पहले चौबीसी का आयोजन शुक्रवार को गांधी कॉलोनी में होगा। आयोजन मुमुक्षु के मामा परिवार महेंद्र सेठिया वीरेंद्र सेठिया करेंगे। शनिवार को चौपाटी स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर दो. 2 बजे श्री नवपद पूजन एवं रविवार सुबह 8.30 बजे वर्षीदान का वरघोडा़ निकाला जाएगा। यह श्री जैन मंदिर पीपली बाजार से शुरू होगा।