पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में अब ओपीडी, आईपीडी पर्ची भी फ्री

अस्पताल में अब ओपीडी, आईपीडी पर्ची भी फ्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीअस्पताल में इलाज तो मुफ्त मिलता ही है। अब ओपीडी, आईपीडी पर्ची भी फ्री मिलेगी। अब तक शुल्क लिया जा रहा था। पर्ची फ्री करने से सैकड़ों मरीजों को लाभ मिलेगा।

सरकारी अस्पताल में चैकअप, दवाई से लेकर एक्स-रे, लैब समेत अन्य जांच नि:शुल्क होती है। अस्पताल समय में प्रति मरीज से ओपीडी की सामान्य पर्ची के 5 और इमरजेंसी पर्ची के 10 रुपए लिए जा रहे थे। आईपीडी पर्ची के भी प्रति मरीज 25 रुपए चुकाना पड़ रहे थे। ये राशि रोगी कल्याण समिति में जमा होती थी। अब रोकस ने इनको फ्री कर दिया है। सरकारी अस्पताल के डॉ. एस.एल. खराड़ी ने बताया वर्तमान में रोज औसत 250 मरीज अस्पताल पहुंच रहे है। पर्ची फ्री होने से सभी को लाभ होगा।

सरकारी अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी पर्ची फ्री कर दी है।