पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराने में नहीं रुचि

ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराने में नहीं रुचि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतवितरण कंपनी की ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान सेवा में लोग रुचि नहीं ले रहे। शहर में 67 हजार लोगों में से 5 हजार ही उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कोई मतलब ही नहीं है।

ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी ने नवंबर 2011 में इंदौर, उज्जैन, देवास और रतलाम में शुरू की थी। शहर में 67 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से 5 हजार ही आॅनलाइन बिल के रूप में 50 लाख रुपए का भुगतान कर रहे हैं। कंपनी ने आॅफिस में एटीबीपी मशीन भी लगा रखी है। इसका उपयोग भी 3000 लोग ही करते हैं। जावरा शहर में 15000 उपभोक्ताओं में से 100 ही ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर 2 लाख रुपए जमा करा रहे हैं।

गांवमें केवल पांच की रुचि- ग्रामीणक्षेत्र में कंपनी ने गैर घरेलू और गैर कृषि उपभोक्ताओं को लक्ष्य में शामिल किया है। ऐसे कनेक्शनों की संख्या 12000 है। इनमें से 5 उपभोक्ता ही ऑनलाइन बिल भुगतान का लाभ ले रहे हैं। इनमें भी मोबाइल टॉवर कंपनी ही हैं। अन्य उपभोक्ता को कोई रुचि नहीं हैं।