मरीजों की स्क्रीनिंग फिर शुरू
जिलाअस्पताल में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग बुधवार से फिर शुरू की गई। स्क्रीनिंग दुबारा शुरू करने में भी अस्पताल प्रबंधन लापरवाही कर बैठा। इस कैटेगरी के मरीजों को पृथक कक्ष के बाहर लाइन लगाकर खड़ा तो कर दिया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर ही नहीं था। दो घंटे के इंतजार के बाद डॉक्टर ने 40 से ज्यादा मरीजों की जांच की।
स्वाइन फ्लू की आशंका में सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों की अलग से स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था को अस्पताल प्रबंधन ने बंद कर दिया था। भास्कर ने इस लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बुधवार से स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। अस्पताल और कमरे के बाहर जांच संबंधी फ्लैक्स भी टंगवा दिए।
मरीजडॉक्टर के इंतजार में- सर्दी-खांसीबुखार के मरीजों को कमरा नंबर 22 के बाहर कतार लगाकर खड़ा करवा दिया गया। सुबह 10.30 से 12.30 तक यहां कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। वार्ड का राउंड लेने के बाद डॉ. जीवन चौहान ने मरीजों को देखा।
तीननए संदिग्ध मरीज- जिलाअस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में बुधवार को तीन नए संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए। इनके स्वाब का नमूना जबलपुर लैब भेजा। इनमें दो पुरुष और एक महिला हैं। ये मरीज ग्राम मीण तहसील खाचरौद, सैलाना यार्ड और अलकापुरी निवासी हैं। मंगलवार को स्वाइन फ्लू की आशंका में अस्पताल में भर्ती की गई जावरा की महिला को उसके परिजन अस्पताल से अन्यत्र ले गए।
व्यवस्थादुरुस्त कर रहे- प्रभारीसिविल सर्जन डॉ. पंकज जैन ने बताया मरीजों की स्क्रीनिंग दोबारा शुरू की है, स्वाइन फ्लू वार्ड का स्थान तो नहीं बदला गया है लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहे हैं।
काे-ऑर्डिनेटरने किया अस्पताल का निरीक्षण
स्वाइनफ्लू के मामले में जिला अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही की सूचना जिले के आेआईसी डाॅ. वीरेंद्र सिंह तक पहुंचने के बाद उन्होंने बुधवार को प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर जूही को रतलाम भेजा।
होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसो. द्वारा स्वाइन फ्लू से बचने के लिए होम्योपैथिक दवा दी जा रही है। अध्यक्ष डॉ. अनिल चौहान सचिव डॉ. अक्षय उपाध्याय ने बताया दवाई सभी सेंटर पर मुफ्त मिलेगी। हेल्पलाइन 9179272064 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
येहैं दवा वितरण सेंटर : रतलाम-डॉ. दिलीपगुजरिया काटजू नगर, डॉ. हरीश राठौर अलकापुरी, डॉ. पीयूष कुमावत न्यू बाजना बस स्टैंड, डॉ. वैभव सोनी कोठारी वास, डॉ. गौरव बोरीवाल हाट रोड, डॉ. नीलेश व्यास राममंदिर रोड, डॉ. अक्षय उपाध्याय धीरज शाह नगर, डॉ. संजय नागरिया लक्ष्मणपुरा, डॉ. शहनाज सैयद कॉलेज रोड, डॉ. सुरेश नागोर विरियाखेड़ी, डॉ. अजय पंडित बुद्धेश्वर मंदिर, डॉ. अनिल चौहान मुखर्जी नगर।
जावरा-डॉ. नीतिराज।
नामली-डॉ. दिनेश जादव, बस स्टैंड।
शिवगढ़-डा. विजय राठौर।
धराड़-डॉ. जितेंद्र नागदे।
सावधानी बतौर जिला अस्पताल में पहुंच रहे अधिकतर लोग नाक-मुंह पर कपड़ा बांधे हैं।