पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को टक्कर मारी, 3 रैफर

सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को टक्कर मारी, 3 रैफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिंगनोद-गोठड़ारोड पर बस का इंतजार कर रहे पांच लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया। शंकरसिंह पिता मदनसिंह राजपूत (35), कारूलाल पिता पर्वतलाल गायरी (25), विनोद पिता नृसिंह गायरी (15), बंकटलाल पिता भागीरथ गायरी (35), मेवालाल पिता मांगीलाल गायरी (20) निवासी गोठड़ा बुधवार शाम 7.30 बजे गांव जाने के लिए मुंडला प्रतीक्षालय के सामने बस का इंतजार कर रहे थे। गोठड़ा से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पांचों लोग घायल हो गए। इन्हें निजी वाहन से जावरा सरकारी अस्पताल भेजा। शंकरसिंह, कारूलाल विनोद को रतलाम रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।