पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन शुरू फोन लगाओ और इलाज पाओ

स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन शुरू फोन लगाओ और इलाज पाओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | घबराहटहो रही है या चक्कर रहे हैं या अन्य कोई बीमारी है तो अब आपको इलाज के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। एक कॉल पर आपको स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन मिल जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से हेल्प लाइन शुरू की है। इसका नंबर 07412-244066 रखा है। इस नंबर पर 24 घंटे में कभी भी कॉल किया जा सकता है। कॉल करने के बाद मरीज को बीमारी बताना होगी। इस पर उसे उपचार और दवाई के बारे में बताया जाएगा। गंभीर हालत में भी मरीजों को प्राथमिक उपचार मिल जाएगा।