पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनुनिया में सात दिनी मेला आज से, झूले तैयार

मनुनिया में सात दिनी मेला आज से, झूले तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावोंकी निर्मलता पवित्रता ही जीव को कर्म बंधन से मुक्ति दिला सकती है। राग और द्वेष ही कर्म निर्जरा में बाधक होते हैं। यह बात महासती ममताश्रीजी ने रंगरेज गली स्थित जैन दिवाकर भवन पर आयोजित धर्मसभा में कही। धर्मसभा का आयोजन श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने किया। श्रीसंघ महामंत्री कनकमल चौरड़िया ने बताया जैन दिवाकर भवन में 12 फरवरी को साध्वीश्री के प्रवचन होंगे। 13 फरवरी को साध्वीश्री इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। संचालन अशोक झामर ने किया।

पहलीबार जावरा आएंगे डॉ. शिवमुनिजी- आचार्यप्रवर डॉ. शिवमुनिजी 18 फरवरी को पहली बार जावरा आएंगे। सुबह 9 बजे सीताराम बाग से मंगल प्रवेश होगा। यहां से चल समारोह के रूप में खाचरौद रोड स्थित जनता परिसर पहुंचेंगे। वहां धर्मसभा होगी। 19 फरवरी को ध्यान शिविर लगेगा। समय सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रवचन भी होंगे। शिविर में भाग लेने के लिए सुभाष टुकड़िया को नाम लिखवा सकते हैं। इसके बाद आचार्यश्री इंदौर में होने वाले साधु सम्मेलन के लिए रवाना होंगे।

ऊनीमें भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव शुरू, शोभायात्रा निकली

ताल|ऊनीमें श्रीमद्भागवत ज्ञानगंगा महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा निकाली। बैंड के साथ भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु थिरके। आयोजन भोलेनाथ सेवा समिति कर रही है। आचार्य पं. सुनीलकृष्ण व्यास ने कथा सुनाई। यह रोज सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगी। 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विश्राम होगा।

भगवान विषहर महादेव।

मेला