पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैराज का जलस्तर िगरा, मई में ही गहरा सकता है जलसंकट

बैराज का जलस्तर िगरा, मई में ही गहरा सकता है जलसंकट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें जलापूर्ति के मुख्य स्रोत मलेनी बैराज में जलस्तर तेजी से गिर रहा है। इसमें केवल साढ़े 6 फीट पानी बचा है। इससे मई में ही जलसंकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में परिवहन से जलापूर्ति ही एकमात्र सहारा बचेगा। नपा प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

नगर की 80 हजार से ज्यादा आबादी को मलेनी स्थित बैराज से पानी सप्लाई किया जा रहा है। अभी एक दिन छोड़कर जलापूर्ति हो रही है। बैराज का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। नदी की सतह से 11.5 फीट ऊंचे बैराज में केवल 6.5 फीट पानी बचा है। इसमें कुल पानी संग्रहण क्षमता 175 एमसीएफटी है। अब 100 एमसीएफटी बचा है। गर्मी भी शुरू हाेने वाली है। ऐसे में जलस्तर और तेजी से गिरेगा। ऐसे में जो पानी बचा है वह मई तक भी साथ देगा, इसमें संदेह है। मलेनी नदी में बैराज के ऊपरी हिस्से से शिलाकुंडी क्षेत्र तक कई किसान बिजली मोटरें डालकर नदी के पानी से सिंचाई कर रहे हैं। इससे भी जलस्तर में कमी रही है।

मिट्टीखनन की समस्या भी- नपाउपाध्यक्ष पवन सोनी ने बुधवार दोपहर सीएमओ अशोक शर्मा पार्षदों के साथ मलेनी बैराज का जलस्तर देखा। नदी किनारे से ईंट-भट्टे वालों द्वारा निकाली जा रही पीली मिट्टी के बारे में जानकारी ली। इससे नदी के किनारे बैठ गए हैं। भविष्य में नदी में तेज बहाव के दौरान इसका रुख पलट सकता है। ऐसे में बैराज खाली रह जाएगा और पानी साइड से होकर निकलने का खतरा है। पार्षद सुमन मेहता, जैनब बोहरा, अब्दुल हकीम, तैजूब हुसैन, चंचल गादिया, घनश्याम सोलंकी, नसीम बी, ताज मो., शिखर धारीवाल, पंकज कांठेड़ आदि मौजूद थे।

‘कहा साहब पानी चोरी मिट्टी खनन रुकवाओ’

बैराजनिरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष पार्षद ने एसडीएम एस.के. मिश्र को ज्ञापन दिया। उपाध्यक्ष पार्षदों ने कहा बैराज क्षेत्र से पानी चोरी और मिट्टी खनन रुकवाएं अन्यथा जलापूर्ति में दिक्कत आएगी। एसडीएम ने टीम गठित कर पानी चोरी मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन िदया। सीएमओ ने बताया पेयजल परिवहन की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है।

एक नजर

नगरकी आबादी- 80हजार

मुख्यजलस्रोत- मलेनीबैराज

बैराजकी क्षमता- 175एमसीएफटी

बैराजकी ऊंचाई- 11.5फीट

अभीपानी भरा- 6.5फीट

जलसंकटआएगा- मईमें

फिरक्या होगा- परिवहनसे जलापूर्ति एकमात्र सहारा

जलस्तरगिरने का कारण- मलेनीसे पानी की चोरी

मलेनी बैराज में जलस्तर देखते नगरपालिका उपाध्यक्ष पवन सोनी पार्षद।