पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भारतमाता की जय’ को राष्ट्रीय नारा घोषित करने की मांग, किए हस्ताक्षर

‘भारतमाता की जय’ को राष्ट्रीय नारा घोषित करने की मांग, किए हस्ताक्षर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा| रतलामकी संस्था भारतमाता फाउंडेशन ने बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। ‘भारतमाता की जय’ को राष्ट्रीय नारा घोषित करने, हर नपा, विधानसभा संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतमाता की मूर्ति लगाने तथा राष्ट्रगान राष्ट्रगीत के अंत में ‘भारतमाता की जय’ अंतिम पंक्ति के रूप में जोड़ने की मांग को लेकर 500 लोगों से हस्ताक्षर करवाए। संस्था के ओ.पी. मेहर ने बताया घर-घर जाकर हस्ताक्षर करवाकर लोगों से समर्थन मांगा। स्वयंसेवक किशोर शाकल्य ने बताया 10 हजार से ज्यादा हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य है। शिवेंद्र माथुर, सांवरिया खारोल, नीरज रावल, कमलसिंह देवड़ा मौजूद थे।