पत्र लिखकर समाज करेंगे संगठित
जावरा| मेवसमाज को संगठित करने के लिए पूर्व पार्षद अहमद हुसैन ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद अध्यक्ष मो. सलीम मेव को पत्र लिखेंगे। हुसैन ने बताया समाज संगठित नहीं है। तथाकथित लोग अपने हिसाब से काम कर समाज के वरिष्ठ लोगों बुद्धिजीवियों की अनदेखी कर रहे हैं। पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराएंगे और सामूहिक बैठक बुलाकर समाज को संगठित कर जिम्मेदारी देने की मांग करेंगे।