पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईडी नहीं होने से मायूस लौटना पड़ा

आईडी नहीं होने से मायूस लौटना पड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने का सपना लेकर आई कईं परीक्षार्थियों को आईडी प्रूफ नहीं होने से मायूस लौटना पड़ा।

रविवार को शहर के 11 केंद्रों पर व्यापमं ने परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 3,662 परीक्षार्थी शामिल हुईं। 227 शामिल नहीं हो सकीं। प्रश्नपत्र में त्रुटियां भी थीं। परीक्षा दो पारी में हुई। पहली पारी का प्रश्नपत्र सुपरवाइजर की सीधी भर्ती का था तो दूसरी पारी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का। परीक्षा नियमों के कारण 100 से अधिक आवेदकों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। भूतिया ताल से परीक्षा देने आई मंजू ने बताया प्रवेश-पत्र में फोटो है लेकिन वोटर आईडी नहीं होने से परीक्षा में बैठने नहीं दिया। व्यापमं ने फोटो पहचान पत्र के मिलान के लिए आवेदन में लिखा आईडी ही लाने के निर्देश दिए थे, वही आवेदकों को साथ में लाना था।

एकसवाल दो बार- जावरासे उत्कृष्ट स्कूल में परीक्षा देने आईं सोनू सिसौदिया ने बताया डी सेट मिला था। इसमें पेज 5 पर 7 नंबर के प्रश्न पर एक वर्ष के बच्चे के वजन का सवाल पूछा था। यही प्रश्न 37 नंबर पेज पर भी था। इसमें हल्का सा अंतर था।

कहांलगाएं गोला- प्रश्नोंके उत्तर ओएमआर सीट पर देने थे। इनमें गोले भरने थे। जन्म तारीख के कॉलम में तारीख का बॉक्स अधूरा था। जिनका जन्म 1 से 29 तारीख तक था। उनके लिए व्यवस्था थी लेकिन 30 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले आवेदकों के लिए कॉलम नहीं था। आगे के बॉक्स में केवल 0, 1 और 2 का ऑप्शन था। सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रो. हेमंत गहलोत ने बताया शिकायत पर भोपाल संपर्क किया। जहां से निर्देश मिलने के बाद गोले काले नहीं कराए। सिर्फ पेन से जन्म तारीख लिखवाई। अब इनकी ओएमआर सीट मशीन की बजाए हाथ से चैक होगी।

सुपरवाइजर की परीक्षा में कई महिलाएं भी शामिल हुईं। उनके पतियों को बाहर बच्चों को संभालना पड़ा। एमएलबी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर डोंगरानगर निवासी देवेंद्र राठौर 9 माह की बच्ची को चुप कराने में लगे हुए थे। उनकी प|ी श्रद्धा परीक्षा दे रही थीं। जावरा निवासी विनोद माली एक साल के बच्चे को कुरकुरे खिलाकर चुप करने की कोशिश में जुटे थे। उनकी प|ी रेखा परीक्षा दे रही थी।

प|ी की अंदर, बाहर पतियों की परीक्षा