लालसा दु:खी कर रही है लोगों को
{धर्मसभा में राजेश मुनिजी ने कहा
भास्करसंवाददाता| जावरा
बढ़तीलालसा लोगों को दु:खी कर रही है। लालसा कम करने और उसे खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। यह बात रविवार को चौपाटी स्थित स्वाध्याय भवन में आयोजित धर्मसभा में तपस्वीराज राजेशमुनि ने कही। उन्होंने कहा दु:ख आने पर व्यक्ति धर्म करने लगता है और सुख में वह धर्म से दूर रहता है। सच्ची भक्ति तभी है जब हम सुख-दु:ख दोनों स्थितियों में ईश्वर को याद करें। जो हमें मिला है, उसके लिए धन्यवाद दें और जो नहीं मिला उसकी लालसा करें। विजयमुुनि ने भी संबोधित किया। महाराजश्री के भोजन का अभिग्रह हेमंत कुमार शांतिलाल रांका के घर पूर्ण हुआ। आतिथ्य सत्कार का लाभ शांतिलाल चत्तर, राजमल खारीवाल परिवार ने लिया। धर्मसभा में शांतिलाल चत्तर, इंदरमल टुकड़िया, राकेश मेहता, अभय चौपड़ा, अभय मंडलेचा, सुभाष टुकड़िया, हीरालाल रांका, अभय सुराणा, आनंद रांका, पवन डांगी, संजय झामर आशुल पोखरना, अमित मेहता आदि मौजूद थे। स्वाध्याय भवन में सोमवार सुबह 9 बजे प्रवचन होंगे।