पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में गिरने से युवक की मौत

कुएं में गिरने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनवाड़ामें खेत पर सिंचाई करने गए युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रिंगनोद पुलिस के अनुसार दिनेश पिता पृथ्वीराज (24) निवासी बनवाड़ा शनिवार रात 8 बजे खेत पर गया था। बिजली आने के पहले उसे प्यास लगी तो कुएं से पानी की बाल्टी भरने गया। संतुलन बिगड़ने से कुएं में जा गिरा। आसपास खेतों पर मौजूद किसानों को किसी के कुएं में गिरने की आवाज सुनाई दी। वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को बुलाकर दिनेश को कुएं से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

बाइकसे गिरी महिला गंभीर घायल- तालरोड पर हाटपिपल्या के पास चलती बाइक से गिरने पर एक महिला गंभीर घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। जानकारी अनुसार सुशीला पति गोपाल पाटीदार (26) निवासी लालाखेड़ा देवर प्रवीण के साथ बाइक पर ताल समीप जोगणिया माता के दर्शन कर लौट रही थीं। रविवार शाम करीब 4 बजे हाटपिपल्या के पास बाइक अचानक स्पीड ब्रेकर पर चढ़ने से उछल गई। असंतुलित होने पर सुशीला नीचे गिर गई। उसे संजीवनी 108 एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल लाए।

टक्करसे व्यक्ति घायल- फोरलेनके साेहनगढ़ फंटे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी अनुसार भंवरलाल पिता केवलराम (40) निवासी सरदारपुरा जिला धार रविवार दोपहर 2.30 बजे बाइक से जावरा से घर जा रहा था। सोहनगढ़ फंटे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे भंवरलाल घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।