पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द ऑनलाइन दान कर सकेंगे

जल्द ऑनलाइन दान कर सकेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुसैनटेकरी शरीफ तक आने-जाने की जानकारियों से लेकर व्यवस्था की जानकारी अब एक क्लिक पर पता चल जाएगी। अगले महीने इसमें ऑनलाइन दान का ऑप्शन भी जोड़ दिया जाएगा।

इमाम हुसैन की याद में बने हुसैन टेकरी शरीफ पर आने वालों में लगातार इजाफा हो रहा है। रोज सैकड़ों जायरीन आते हैं। होली मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर हजारों जायरीन उमड़ते हैं। मोहर्रम के बाद आने वाले चालीसवें में तो जायरीनों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। कश्मीरियों के साथ विभिन्न प्रदेशों के लोग, ईरानियों और अन्य देशों के जायरीनों का भी तांता लगता है। टेकरी शरीफ की बढ़ती ख्याति से पूरी दुनिया को रूबरू कराने के लिए वेबसाइट बनाई जा रही है। www.husain takari sharif.org नाम से बन रही इस साइट पर टेकरी शरीफ के इतिहास, वर्तमान स्थितियां, कौन-से आयोजन कब होंगे, यहां के फोटो वीडियो अपलोड किए जाएंगे। टेकरी शरीफ तक आने-जाने के लिए हवाई, सड़क और समुद्री मार्गों की जानकारी के साथ स्थानीय साधनों की जानकारी दी जाएगी। ठहरने, खाने-पीने के स्थानों की जानकारियां रहेंगी। वेबसाइट दिल्ली के श्रीश्री गुरुजी बना रहे हैं। जिनकी खुद की टेकरी शरीफ के प्रति अगाध श्रद्धा है।

कहांसे आया रुपया

श्रीश्रीगुरुजी ने बताया वेबसाइट बनाने में आने वाला खर्च हुसैन के दीवाने उपलब्ध करा रहे हैं।

टेकरी शरीफ पर कुछ साइट तो बनी है लेकिन अपडेट नहीं किया जा रहा। ऑनलाइन दान की सुविधा भी नहीं है। श्रीश्री गुरुजी ने बताया इमाम हुसैन साहब की मजार बगदाद में है। यहां हुसैन साहब का रोजा है। इराक आतंकवाद से जूझ रहा है ऐसे में ये स्थान दुनिया के मुसलमानों की आस्था का केंद्र बन सकता है। हिंदू भी आस्था रखते हैं। इसलिए साइट को इंटरनेशनल स्तर पर लांच कर रहे हैं। साइट का डेमो बन चुका है। दिसंबर के आखिरी में लांच किया जाएगा। जनवरी में ऑनलाइन दान की सुविधा शुरू करवाई जाएगी।

साइट की क्यों पड़ी जरूरत

पूरे विश्व को मिल सकेगी जानकारी

^टेकरीशरीफ आना सुकून देता है। अपडेट जानकारी से भरी वेबसाइट से पूरे विश्व को जानकारी मिल सकेगी। टेकरी के विकास के लिए पूरे विश्व से लोग ऑनलाइन दान कर सकेंगे। श्रीश्रीगुरुजी, दिल्ली

हुसैनटेकरी का विकास भी होगा

^गुरुजीबेहतरीन काम कर रहे हैं। जल्द ही वेबसाइट लांच होने और ऑनलाइन दान की सुविधा होने के साथ आने-जाने की सहूलियतों की जानकारी