अष्टापद में आज से उपद्यान तप
जावरा| हाटपिपलिया रोड स्थित श्री अष्टापद तीर्थ में बुधवार से उपद्यान तप शुरू होगा। प्रदेश सहित छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक से आए 229 श्रावक-श्राविकाएं सुबह 8 बजे से साधु जीवन शुरू करेंगे। वर्धमान जैन सुकृत ट्रस्ट कोषाध्यक्ष आजादसिंह ढढ्ढ़ा ने बताया हाट पिपलिया रोड स्थित श्री अष्टापद तीर्थ में उपद्यान तप में तपस्वी साधु-साध्वी का जीवन जिएंगे। एक दिन उपवास और एक दिन एक समय भोजन करेंगे। साधु-साध्वी की क्रियाएं कुशलमुनिजी करवाएंगे। आयोजन साध्वी जिनशिशु प्रज्ञाश्रीजी की निश्रा में होगा। उपद्यान तप दो महीने चलेगा। समापन 1 फरवरी को होगा।