पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलम का जुलूस लेकर पहुंचे चाबुक शरीफ

अलम का जुलूस लेकर पहुंचे चाबुक शरीफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{चेहल्लूम : हुसैन टेकरी पर रोज हो रहे आयोजन

भास्करसंवाददाता| जावरा

चेहल्लूममें मंगलवार को अलम का जुलूस निकला। यह सुबह 9 बजे इमामबाड़े से शुरू होकर मुख्य मार्गों से चाबुक शरीफ पहुंचा। यहां मजलिस हुई। इसके बाद नियाज तकसीम की। हुसैन मिशन और इरादा हुसैन टेकरी शरीफ के यूसुफ मुकादम आदि मौजूद थे। बुधवार सुबह 10 बजे झूले जनाब अली असगर का जुलूस निकाला जाएगा। शाम को छोटे रोजे पर मजलिस के साथ ही मेहंदी जनाब कासिम का मंजर भी पेश होगा। गुरुवार सुबह 10 बजे हजरत अबुल फजलिस अब्बास के अलम मुबारक का जुलूस निकालेगा।

शुक्रवारको मातम-ए-खंदक चेहल्लूमका मुख्य आयोजन मातम-ए-खंदक शुक्रवार को होगा। सुबह 10 बजे बनी असअद के काफिले का मंजर पेश किया जाएगा। शाम 5 बजे छोटे रोजे पर ताजिया उठाया जाएगा। रात 10 बजे आग पर मातम का आयोजन होगा। चेहल्लूम का समापन शनिवार को मजलिस-ए-अलविदा के साथ किया जाएगा।

आजलगाएंगे ड्यूटी

नगरसुरक्षा समिति और ग्राम रक्षा समिति सदस्यों की बैठक बुधवार को होगी। यह दोपहर 12 बजे टेकरी परिसर स्थित पुलिस चौकी में होगी। इसमें जिला पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक एसपी डाॅ. आशीष लेंगे। ग्राम रक्षा समिति संयोजक सत्यनारायण राठौर ने बताया शुक्रवार रात चेहल्लूम में आयोजित मातम-ए-खंदक की व्यवस्था के लिए समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

हुसैन टेकरी शरीफ परिसर में अलम का जुलूस निकालते जायरीन।