पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंकर की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

टैंकर की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरलेनके उज्जैन बायपास तिराहे पर मंगलवार दोपहर टैंकर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका छोटा भाई गंभीर घायल हो गया। है उसे रतलाम रैफर किया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई।

आईए पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहन पिता मांगीलाल प्रजापत (45) निवासी आक्याकलां (ताल) छोटे भाई गोविंद (35) के साथ मंगलवार दोपहर भाटखेड़ी से वापस घर जा रहा था। दोपहर 3 बजे फोरलेन पर आदित्य होटल पैलेस के पास उज्जैन बायपास तिराहे पर मंदसौर जा रहे टैंकर (एमपी 14 एचबी 1040) ने टक्कर मार दी। इससे मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद गंभीर घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। आईए थाने के सब इंस्पेक्टर पी.एन. डावरे ने बताया टैंकर जब्त कर थाने में खड़ा किया है। फरार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मोहन खेती करता था। उसके दो बेटे भंवरलाल (18) दिलीप (15) हैं।

आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

मोहनका शव आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा। 108 संजीवनी एम्बुलेंस मौके से घायल गोविंद को लेकर अस्पताल चली गई। आधे घंटे बाद फोरलेन टोल कंपनी की एम्बुलेंस घटनास्थल पहुंची और शव को अस्पताल भेजा।

इमरजेंसीमें यहां करें संपर्क

108एम्बुलेंस या अन्य कोई व्यवस्था नहीं होने पर इमरजेंसी में फोरलेन टोल नाके की एम्बुलेंस के लिए 89891-60462 तथा नगरपालिका के इमरजेंसी वाहन के लिए मोबाइल नंबर 94254-23913 220101 पर संपर्क किया जा सकता है।

हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई।

यहां सांसें थम गईं, घर पर रातभर चलती रहीं मन्नतें