चार लोग घायल, दो रैफर
जावरा | रांकोदा-आक्यारोड पर मंगलवार शाम बाइक भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में रतलाम रैफर किया। रांकोदा के पास शाम 5.30 बजे हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार प्रतापसिंह पिता देवीसिंह (60), मोतीसिंह पिता राजेंद्रसिंह (35) निवासी सालमगढ़ (राजस्थान) एवं दूसरी बाइक सवार महादेव पिता भुवान गोस्वामी (30) साथी दिलीप पिता भंवरसिंह मोंगिया (18) निवासी अयाना घायल हो गए। प्रतापसिंह मोतीसिंह को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद रतलाम रैफर किया गया। दो घायलों का यहीं इलाज किया जा रहा है।