पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 सदस्य बनाने वाला ही सक्रिय

100 सदस्य बनाने वाला ही सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| अबजो कार्यकर्ता 100 लोगों को सदस्यता दिलाएगा, वही भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा। यह बात मंगलवार को पैलेस रोड स्थित कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष हरिराम शाह ने कही।

उन्होंने कहा हर मंडल में 4000 हजार सदस्य बनाए जाने हैं। इसके लिए 14 दिसंबर से रतलाम एवं जावरा कृषि उपज मंडी प्रांगण से महा सदस्यता अभियान शुरू होगा। शाह ने कहा प्रदेश में भाजपा का माहौल है। प्रधानमंत्री की इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़कर सदस्यता ग्रहण करें इसलिए अभियान शुरू किया जा रहा है। मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम धाकड़ ने रासायनिक की जगह जैविक खाद को बढ़ावा देने की बात कही। पूर्व विधायक रघुनाथसिंह आंजना, जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन, राकेश मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। भारत सिंह, बाबूलाल पाटीदार, महेश शर्मा, रामसिंह गुर्जर, भानु्प्रताप सिंह, देवीलाल पाटीदार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।