हैदराबाद के 10 जायरीन समेत 11 लोग घायल
हैदराबादसे हुसैन टेकरी शरीफ रहे 10 जायरीन समेत 11 लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हैदराबाद निवासी जुर्दाना फातेमा पति हुसैन (23), जैनब बेगम पति आशा खालिद (25), शहजादी बेगम पति अली हुसैन (56), चुन्नू बेगम पति नादिर अली (60), करार हुसैन पिता अली हुसैन (42), मीर एजाज अली पिता मुस्तफा अली (33), छोटे भाई मीर रजा (22), मीर मुर्तजा हुसैन (44), मीर नखी अली (19), मां पाशा (58) मंगलवार रात हुसैन टेकरी आने के लिए रतलाम स्टेशन पर उतरे। यहां से सभी मैजिक वाहन से हुसैन टेकरी रहे थे। रात 10.30 बजे फोरलेन के उज्जैन बायपास तिराहे पर मंदसौर से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जायरीनों समेत वाहन चालक विशाल पिता शिवलाल लुहार (21) निवासी सुभाष नगर रतलाम घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।