5 क्विंटल सोयाबीन चोरी
जावरा | जावरा-उज्जैनटू-लेन पर सोमवार रात कंजर एक ट्रक से 5 क्विंटल सोयाबीन ले गए। आईए पुलिस के अनुसार ट्रक चालक रतनलाल चौधरी निवासी लसुड़िया (इंदौर) सोमवार रात नीमच से सोयाबीन लेकर देवास जा रहा था। राजाखेड़ी से थोड़ी दूर हाड़ा ढाबे के पास कंजरों ने ट्रक से सोयाबीन के कट्टे उतार लिए। एक बाइक चालक ने रतनलाल को जानकारी दी। रतनलाल ने जांच की तो 5 क्विंटल सोयाबीन कम निकली। उसने आईए थाने में रिपोर्ट लिखवाई।