- Hindi News
- मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मारी, तीन घायल
मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मारी, तीन घायल
जावरा | फोरलेनपर मंगलवार शाम एक बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लाेग घायल हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया।
जानकारी के अनुसार पवन पिता रामलाल वर्मा (25) निवासी पंचेड़ बाइक से छोटे भाई शोभाराम (19) रिश्तेदार मंजू पिता बद्रीलाल वर्मा (16) के साथ जावरा से भेरूजी दर्शनकर घर जा रहा था। मंगलवार शाम 4.30 बजे फोरलेन पर उमटपालिया फंटे के यहां रोड क्रॉस करते समय मंदसौर से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। संजीवनी 108 एंबुलेंस से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।