- Hindi News
- डेलवास की बीमार महिला कुएं में कूदी, मौत
डेलवास की बीमार महिला कुएं में कूदी, मौत
जावरा | डेलवासनिवासी एक बीमार महिला की मंगलवार दोपहर कुएं में कूदने से मौत हो गई। परिजन उसे हतनारा स्थित सगस बावजी के स्थान पर लाए थे। यहां वह कुएं में कूद गई। कविता पिता सोनू पांचाल (24) निवासी डेलवास (रतलाम) सालभर से मानसिक रूप से बीमार थी। उसे ससुर पूनमचंद्र, सास यशोदा भतीजा धनराज मंगलवार को हतनारा स्थित सगस बावजी के स्थान पर लाए थे। दोपहर 3 बजे कविता सास यशोदा को लघुशंका का कहकर निकली और पास स्थित कुएं में कूद गई। महिला के कुएं में कूदते ही भीड़ जमा हो गई। ससुर पूनमचंद्र भी कविता को निकालने के लिए कुएं में कूदा। तीन मोटरें लगा कर पानी खाली किया। कविता को बेहोश हालत में निकाला। जावरा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दोहफ्ते पहले आई थी - कविताका एक बेटा रणवीर (7 माह) है। डिलेवरी के बाद वह दो हफ्ते पहले ही मायके धानासुता (खाचरौद) से ससुराल डेलवास आई थी। पूनमचंद्र ने बताया कविता की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। डिलेवरी के बाद से वह मानसिक रूप से बीमार हो गई थी।