पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे ज्यादा नामांकन भाजपा से

सबसे ज्यादा नामांकन भाजपा से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन गहमागहमी रही। गुरुवार को 31 नामांकन दाखिल हुए। सबसे ज्यादा नामांकन भाजपा की ओर से दाखिल हुए। नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 45 हो गई। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

नामांकन दाखिल करने का सिलसिला सुबह 11 बजे शुरू हुआ। रिटर्निंग अधिकारी भारतसिंह चौहान के सामने पहला नामांकन श्रेणिक चंडालिया ने दाखिल किया। कोई गिने-चुने प्रस्तावकों के साथ पहुंचा तो किसी ने शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल किया। आखिरी दिन भाजपा में बगावत नजर आई और कौर ग्रुप के निर्देश को दरकिनार कर कई भाजपा नेताओं ने नामांकन दाखिल किए। इनमें पुराने डायरेक्टर भी शामिल हैं। भोपाल हाईकमान के स्पष्ट आदेश हैं कि अध्यक्ष के साथ डायरेक्टर नामांकन दाखिल ना करें। हालांकि स्थिति 20 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

भाजपा ने डायरेक्टर के लिए जारी की सूची

बाजनासे नंदाजी, रामचंद्र, सैलाना केसूराम डामर, नागू मईड़ा, रतलाम ब्लॉक राजेंद्र लुनेरा, हीरालाल चौधरी, जावरा से गोपीचंद पाटीदार, पवन जैन, आलोट से राजेश परमार, गोवर्धनसिंह सोलंकी, पिपलौदा से विश्वजीतिसंह, भेरूलाल पाटीदार, मार्केटिंग सोसायटी से देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र राठौड़, अन्य सोसायटी से अशोक चौटाला।

अधिकृतहै सूची

भाजपाजिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने बताया सहकारी बैंक चुनाव के लिए भाजपा की अधिकृत सूची जारी कर दी है। ये डायरेक्टरों की सूची है। सूची के अलावा जिन सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए हैं। मेरा उनसे अनुरोध है कि वे नामांकन वापस ले लें।

आलोटमें भी नामांकन

ब्लॉकके गोवर्धनसिंह सोलंकी राजेश परमार ने नामांकन दाखिल किए। बुधवार को रमेश पाठक ने भी नामांकन दाखिल किया था।

इन्होंने दाखिल किए नामांकन

श्रेणिकचंडालिया, मिट्ठुसिंह, अशोक जैन, भेरूलाल पाटीदार, विश्वजीतसिंह, राजेंद्रसिंह लुनेरा, राजेश परमार, राजेंद्र राठौड़, देवेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश जैन, कमलेश चतुर्भुज, हीरालाल, नंदाजी, रामचंद्र, केसुराम डामर, नागू मईड़ा, कैलाशचंद्र गेहलोत, शांतिलाल वर्मा, पवन जैन, अशोक कुमार जैन, दिनेश जैन, हरपालसिंह सोलंकी, गोरधनसिंह, सूर्यनारायण उपाध्याय, सुरेंद्र जोशी, विश्वजीतसिंह, विजयकुमार पालीवाल, रमेशचंद्र पाठक, ईश्वरलाल धारवा, सत्यनारायण झाला।

जितनी बड़ी पार्टी उतनी बगावत