- Hindi News
- रेलवे ट्रैक के किनारे मिला देपालपुर के व्यक्ति का शव
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला देपालपुर के व्यक्ति का शव
देपालपुरके एक व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
आईए थाने के अनुसार गुरुवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि टूटी फाटक के पास रेलवे पटरी से थोड़ी दूर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान मो. इरफान पिता अमीनुद्दीन (43) निवासी देपालपुर हालमुकाम सागोर कुट्टी जिला धार के रूप में हुई। परिजन को सूचना दी। मृतक के रिश्तेदार अनवर खान ने बताया मो. इरफान रविवार को घर से हुसैन टेकरी और फिर अजमेर जाने का कहकर निकला था। इसके बाद क्या हुआ नहीं मालूम। एसआई गोपाल मीणा ने बताया प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत ट्रेन एक्सीडेंट में होना लग रहा है। उसकी मौत ट्रेन से गिरने पर हुई अथवा रात के अंधेरे में पटरी तरफ जाने से ट्रेन से टकराकर हुई ये मालूम नहीं है। पीएम कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।