पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकीदार पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

चौकीदार पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौकीदार पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

केरवासा| ग्रामीणोंने गांव के चौकीदार पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कलेक्टर एसडीएम को पत्र लिखकर बताया नृसिंह पिता बालू चंद्रवंशी चौकीदार है, उम्र ज्यादा होने पर उसकी जगह उसका लड़का काम कर रहा है। इससे ग्रामीण असंतुष्ट हैं। संजय राठौर, महेश कंडारे, सोहनलाल मदारिया, जगदीश खारोल ने नई नियुक्ति के लिए योग्यतानुसार चौकीदार नियुक्त किया जाए।

लाइनहटाने की मांग

केरवासा| सरसीनिवासी सुरेश पिता बद्रीलाल सिसौदिया ने बिजली कंपनी उपकेंद्र सहायक यंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में बताया उसके मकान के ऊपर से सिंचाई की बिजली लाइन गुजर रही है। इससे यहां कभी भी हादसा हो सकता है। मकान के ऊपर पतरे होने से करंट फैलने का भी डर रहता है। इसलिए इन तारों को हटाया जाए। पहले भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बालिकाओंका स्वास्थ्य परीक्षण

जावरा| लायनेसक्लब ने वेणुगोपाल पाठशाला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। डॉ. प्रतिभा शर्मा ने 300 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। क्लब अध्यक्ष पुष्पा वरुण ने संबोधित किया। प्रश्नमंच स्पर्धा भी हुई। स्वागत रमा अग्रवाल, ओमलता श्रोत्रिय, आशा सकलेचा, दीपिका सोनी, सलमा डेविड ने किया। संचालन अर्पित शिकारी ने किया। आभार उर्मिला गौड़ ने माना।

विश्वकर्माजयंती समारोह 21 को

जावरा| भारतीयमजदूर संघ 21 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाएगा। आयोजन सुबह 11.30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर पहाड़िया रोड पर होगा। संघ अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, महामंत्री गोपाल सेठिया, कार्यक्रम संयोजक सुशील जैन ने बताया अतिथि संघ प्रदेश महामंत्री सुल्तानसिंह शेखावत, विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान होंगे। अध्यक्षता विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय करेंगे। इसमें संघ से जुड़े 19 संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।

भगवानकी भक्ति में मन लगाएं

महिदपुर रोड| कर्मसे व्यक्ति महान बनता है। आज मानव केवल सुख ही चाहता है। सुख-दु:ख उसके ही कर्म के परिणाम हैं। हमें भगवान की भक्ति में मन लगाना चाहिए, इससे जीवन में कष्ट नहीं आते। यह बात पंडित सुनील व्यास (बेरछामंडी, शाजापुर) ने बरसी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन समुद्र मंथन प्रसंग सुनाते हुए कही। विश्राम 21 सितंबर को होगा। इस दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

महेशशर्मा जिलाध्यक्ष बने

रतलाम