पुलिसकर्मी आर्मी जवान उलझे
जावरा| बसस्टैंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सिगरेट पीने से मना करने की बात पर पुलिसकर्मी आर्मी जवान में कहासुनी हो गई। हंगामा बढ़ने पर सिटी थाने के अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और आर्मी जवान को लेकर थाने आए। यहां समझाइश के बाद उसे छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आरक्षक राहुल राठौर ने बस स्टैंड क्षेत्र में खड़े आर्मी जवान जीवन बोड़ाना निवासी आलमपुर को सिगरेट पीने से रोका तो वह विवाद करने लगा। राहुल से अभद्रता भी की। दोनों में झूमाझटकी होने पर थाने से बल मौके पर पहुंचा और जीवन को थाने लाए। टीआई अजय सारवान ने समझाइश देकर छोड़ दिया।
चारलोगों पर चोरी का प्रकरण
ढोढर|बरखेड़ीमें बुधवार रात चोरी हुए बरसी के बीज मामले में कालूखेड़ा पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जानकारी अनुसार फरियादी अमृतराम कुमावत की रिपोर्ट पर आरोपी पवन कुमावत, दीपक दमामी, दशरथ बागरी बबलू बागरी के खिलाफ धारा 380, 457 में प्रकरण दर्ज किया। अमृतराम ने बताया चारों आरोपी बुधवार रात 10 बजे 50 किलो बरसी के बीज चुराकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों को देख बोरी छोड़ भाग निकले। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।