पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांछड़ा समुदाय की युवतियों को प्रशासन बनाएगा नर्स

बांछड़ा समुदाय की युवतियों को प्रशासन बनाएगा नर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेंद्र शर्मा| ढोढर/ जावरा

बांछड़ासमुदाय में पैदा हुई पढ़ी-लिखी लड़कियों की जिंदगी प्रशासन के एक प्रयास से बदलने वाली है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने समाज की 10वीं पास युवतियों को एएनएम और 12वीं पास को एनएम की ट्रेनिंग दिलाने का प्रयास शुरू किया है।

जिले के बांछ़ड़ा समुदाय के 10 गांवों का कलेक्टर ने सर्वे कराया है। इसमें 10वीं में पढ़ रही 5 और 12वीं पास दो युवतियां सामने आई हैं। इन्हें जिला अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। सरकारी अस्पताल में काम भी दिलाया जाएगा। इससे ये समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगी। आदिम जाति विकास विभाग सहायक आयुक्त मधु गुप्ता ने बताया बांछ़़ड़ा समुदाय की 7 युवतियों को अगले सत्र में जिला अस्पताल में नर्सिंग ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। विभाग छात्रावास में इनके रहने की व्यवस्था करेगा। बाकी सुविधाएं प्रशासन जुटाएगा। ढोढर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की अनुदेशिका अल्पना शर्मा ने बताया मैंने सर्वे कर सूची कलेक्टर को भेजी है। बच्चियों ने जिस ललक से पढ़ाई की है वैसे ही प्रयास प्रशासन कर रहा है।

सर्वेमें सामने आईं युवतियां-बागाखेड़ा कीरंजना पिता अरविंद भाटी, पिपलिया जोधा की रवीना पिता विनोद भाटी 12वीं पास हैं। 10वीं में रवीना पिता पप्पूलाल (चिकलाना), रीना पिता सूर्यप्रकाश (सेमलिया), प्रीति पिता रमेश (सेमलिया), मोनिका पिता जगदीश (मोयाखेड़ा), रानू पिता नारायण (पिपलौदी) हैं।

हमभी करेंगे सहयोग

^समाजकी बच्चियों का बेहतर भविष्य बनाने का प्रयास प्रशासन कर रहा है। हम भी सहयोग करेंगे। समाजजन से आह्वान करेंगे कि वे बेटियों को पूरी शिक्षा दिलाएं और उन्हें परंपरा के दल-दल से बाहर निकालने का प्रयास करें। राकेशचौहान, जिलाध्यक्ष,बांछड़ा समाज रतलाम