पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दक्षिण भारत के लिए मिली नई ट्रेन

दक्षिण भारत के लिए मिली नई ट्रेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | दक्षिणभारत की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मन्नारगुडी-भगत की कोठी के बीच नई ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन से तमिलनाडु के चेन्नई सहित अन्य प्रमुख शहर और राजस्थान के जयपुर, जोधपुर तक यात्रा करने में सुविधा होगी। ट्रेन मन्नारगुड़ी से प्रत्येक सोमवार रात 11.30 बजे चलेगी और भोपाल, शुजालपुर, उज्जैन होते हुए मंगलवार देर रात 3.15 बजे नागदा पहुंचेगी। बुधवार शाम 6 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। भगत की कोठी से ट्रेन प्रत्येक गुरुवार दोपहर 3 बजे रवाना होगी। शुक्रवार सुबह 5.25 बजे नागदा होते हुए ट्रेन शनिवार शाम 6 बजे मन्नारगुड़ी पहुंचेगी। ट्रेन में सेकंड थर्ड एसी के 1-1 कोच और स्लीपर सामान्य श्रेणी के 6-6 कोच रहेंगे। रतलाम जावरा के यात्री नागदा से ट्रेन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।