पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 700 हेक्टेयर की फसल खराब

700 हेक्टेयर की फसल खराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | जावरा/असावती

ओलावृष्टिसे क्षेत्र के 5 गांवों में 820 किसानों की लगभग 700 हेक्टेयर फसल खराब हो गई। राजस्व विभाग के प्रारंभिक आकलन में ये आंकड़ा सामने आया। खेतों में 25 से 95 फीसदी तक नुकसान हुआ। अभी सर्वे चल रहा है। पूरा होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। क्षेत्र में ओले भी इतने गिरे थे कि 48 घंटे बाद मंगलवार शाम तक वे नहीं पिघले। असावती, कुम्हारी, मरम्या, बोरवनी एवं मिंडाखेड़ा में रविवार शाम ओलों की बारिश हुई थी। खेतों में 8 इंच तक बर्फ की परत जम गई थी। असावती निवासी कन्हैयालाल परमार, नागेश्वर परमार ने बताया बर्फ की परत इतनी मोटी थी कि इसे पिघलने में 48 घंटे से भी ज्यादा समय लगा। मंगलवार शाम 5 बजे खेतों में गए तो भी बर्फ की परत नहीं पिघली थी। ओलावृष्टि से गेहूं, चना, रायड़ा, मैथी, अलसी में ज्यादा नुकसान हुआ।

संयुक्त सर्वे जारी, हफ्तेभर में आएगी रिपोर्ट

नायबतहसीलदार स्वाति मिश्रा ने बताया राजस्व, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की टीम संयुक्त रूप से नुकसानी का सर्वे कर रही है। हफ्तेभर में रिपोर्ट जाएगी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक पांच गांवों में करीब 820 किसानों को 700 हेक्टेयर से ज्यादा फसल में नुकसान की जानकारी है। कुछ खेतों में 25 से 60 फीसदी तो कुछ में 90 से 95 फीसदी फसल खराब हो गई। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने के प्रकरण बनाकर कलेक्टर कार्यालय भेजेंगे।

ओलावृष्टि

असावती में मंगलवार शाम 5 बजे ओले बताते कन्हैयालाल नागेश्वर परमार।