विधायक-सीएमओ को बताई प्राथमिकता
जावरा| वार्डोंमें काम की प्राथमिकता तय कर भाजपा पार्षदों ने विधायक एवं सीएमओ को पत्र सौंपा। इन बिंदुओं को नपा परिषद के पहले सम्मेलन में लेकर काम किया जाएगा।
नपा उपाध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में भाजपा पार्षद मंगलवार सुबह विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय से मिले। उन्हें पत्र की एक प्रति सौंपी और विकास करवाने की मांग की। इसके बाद पार्षदों ने सीएमओ अशोक शर्मा को पत्र सौंपा। पार्षद घनश्याम सोलंकी, तेजुब हुसैन, नसीम बी, जैनब बोहरा, रमेश ररोतिया, मोड़ीराम धाकड़, अजयसिंह भाटी, विद्या कांठेड़, नूर हुसैन, अब्दुल हकीम, कौशल्यादेवी यदुवंशी, सुमन मेहता, चंचल गादिया, प्रमिला धारीवाल, नसीम मलिक, पिंकी यादव ने पत्र दिया। मंडल महामंत्री अजय सकलेचा, अभय कोठारी, ताज मोहम्मद आदि मौजूद थे।