पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 19 को हो पाएगा वर्षा के रिश्तों का फैसला

अब 19 को हो पाएगा वर्षा के रिश्तों का फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर पिता ने नहीं अपनाया तो गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

सिटीरिपोर्टर| रतलाम

एकमहीने की वर्षा के भविष्य का फैसला आठ दिन बाद होगा। तब तक उसे पालना गृह में ही रहना होगा। बाल कल्याण समिति ने जेल में बंद उसके पिता को 19 फरवरी को हाजिर करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।

सोमवार को मां के ठुकराने पर वर्षा को बाल कल्याण समिति ने पालना गृह भेजा था। वर्षा की मां सामाजिक कारणों से उसे अपने साथ नहीं रखना चाहती। उसकी ओर से पालन-पोषण से इनकार के बाद अब पिता से ही उम्मीद है। वह अभी जावरा जेल में बंद है। बाल कल्याण समिति की सदस्य रेखा जौहरी ने बताया 19 फरवरी को वर्षा के पिता को बुलाया है। अगर पिता ने बच्ची को अपना लिया तो उसे परिवार मिल जाएगा। अगर मां की तरह ही पिता ने भी इनकार कर दिया तो बच्ची को गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गुमसुम हो गई वर्षा

पालनागृह में आते ही वर्षा गुमसुम हो गई है। सोमवार को पहली बार मां से बिछड़ने के बाद वह देर रात तक रोती रही। बड़ी मुश्किल से रात गुजरी। मंगलवार को वर्षा का रोना भी थम गया। वह दिनभर गुमसुम पालने में पड़ी रही। पालना गृह की दीपाली सिसौदिया ने बताया वर्षा को चम्मच से दूध पिलाया जा रहा है। मां की कमी अखर रही है। मगर क्या कर सकते है। हम बच्ची की देखरेख बेहतर कर रहे है।

पालना गृह में कर्मचारी के हाथ में वर्षा।