पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहा तूने मुझे घूरकर क्यों देखा और मार दिए चाकू

कहा तूने मुझे घूरकर क्यों देखा और मार दिए चाकू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तूनेमुझे घूर कर क्यों देखा.... यह कहते हुए चार युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

स्टेशन रोड पुलिस ने बताया शरीफ पिता महबूब खान निवासी हाट की चौकी और फिरोज पिता छोटू खान निवासी दिलीप नगर गुरुवार दोपहर 2.30 बजे जावरा फाटक स्थित शालीमार होटल से खाना लेकर घर जा रहे थे। अंजुमन मसजिद पर चार युवकों ने उन्हें रोका और कहा कि उन्हें घूर क्यों रहे थे। यह कहते हुए युवकों ने हमला बोल दिया। फिरोज ने बताया एक युवक ने पहले शरीफ पर हमला किया, बचाने गया तो मुझ पर भी वार कर दिया। शरीफ ने बताया चारों युवकों में से एक से कहासुनी हुई थी। शरीफ और फिरोज को पेट पसली में चाकू लगे हैं।

कारसे आए थे हमलावर

मारनेवाले चारों युवकों को घायल नहीं पहचानते। चारो कार में आए थे। गाड़ी का नंबर वे नोट नहीं कर पाए। शरीफ फिरोज मैजिक चलाते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे आरटीओ ने उनका वाहन जब्त कर लिया था। इस कारण वे फुर्सत में थे। स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।