विकासखंड मुख्यालय के लिए ईवीएम भेजी
रतलाम| चुनावके लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय से ईवीएम विकासखंड मुख्यालय भेजी। 11 फरवरी को रेंडमाइजेंशन हुआ था। इन्हें गुरुवार को जिला शिक्षा केंद्र से विकासखंंड मुख्यालय भेजा। 22 फरवरी को रतलाम, जावरा पिपलौदा विकासखंड में चुनाव होगा। मतपेटियां विकासखंड मुख्यालय भेजी जा चुकी हैं। इनसे पंच, सरपंच, जनपद जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। ईवीएम की कमीशनिंग विकासखंंड मुख्यालय पर होगी।