जावरा में भाजपा नेता की िदनदहाडे़ हत्या
भास्कर न्यूज | जावरा (रतलाम)
जावरामें रविवार को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने पिस्टल से 6 फायर किए। 5 गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
एसपी डॉ. जी.के. पाठक ने बताया सुबह 11.06 बजे कैलाश पिता भागीरथ सूर्यवंशी (55) निवासी लुहारी रतलाम नाका क्षेत्र में फोरलेन किनारे चाय की गुमटी पर अखबार पढ़ रहे थे। बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने पिस्टल से कैलाश पर 6 फायर किए। इसमें से पांच गोलियां कैलाश को लगी और एक साइड से निकल गई। वारदात के बाद बदमाश रतलाम तरफ भाग निकले। पुलिस ने कैलाश के बेटे दिलीप की रिपोर्ट पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया। दिनभर में कई जगह घेराबंदी छापेमारी कर 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सरकारी अस्पताल के ड्यूटी डॉ. एस.एल. खराड़ी ने बताया कैलाश को एक गोली कनपटी पर बायीं ओर, एक पेट में, दो बायें कंधे के पास और एक गोली पीठ में लगी। शाम 5.30 बजे लुहारी में पुिलस की मौजूदगी में उनका अंितम संस्कार िकया गया। पढ़ेपेज 2 भी
कैलाश सूर्यवंशी।
दंपती रहे जिला पंचायत सदस्य
कैलाशपूर्व मंडी संचालक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। प|ी कमलाबाई भी जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत की महिला बाल विकास समिति सभापति रही। बड़ा बेटा दिलीप ताल में शिक्षक है। छोटा बेटा राकेश नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच में आरक्षक है। उनके बड़े भाई मोहनलाल पोस्टमास्टर पद से रिटायर हुए हैं। छोटे भाई मदनलाल सूर्यवंशी महिला बाल विकास विभाग ग्रामीण परियोजना कार्यालय में लेखापाल हैं। सबसे छोटे भाई लक्ष्मीनारायण रतलाम एसपी स्क्वॉड में आरक्षक एक अन्य भाई हीरालाल रेलवे में इंजीनियर हैं। कैलाश की दो बेटियां निर्मला पिंकी हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
रंजिशके चलते हमला
एसपीने बताया प्रारंभिक जांच में रंजिश का मामला सामने रहा है। मृतक परिवार का दो पक्षों से जमीन रास्ते का विवाद चल रहा था। इस नजरिए से भी जांच की जा रही है।