पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ावदा आएंगे केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष

बड़ावदा आएंगे केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रकेश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा मंगलवार को बड़ावदा आएंगे। सेन समाज के ईश्वर सेन ने बताया वर्मा मंगलवार सुबह 10.30 बजे अंबामाता मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित अभा सेन समाज संगठन के सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां विधायक जितेंद्र गेहलोत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र हिंगड़, नगर पंचायत बड़ावदा अध्यक्ष अनिल कटारिया, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष पवन चावड़ा, सेन समाज के मोहन यादव बोर्ड अध्यक्ष वर्मा का सम्मान करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे मप्र जन अभियान परिषद की बैठक में शामिल होंगे। जिला कोआॅर्डिनेटर दीपक जगताप, ब्लॉक कोआॅर्डिनेटर राजेश बरुआ मौजूद रहेंगे।