- Hindi News
- पल्ली बिछाने के विवाद में किसान को पीटा, किसान संघ करेगा विरोध
पल्ली बिछाने के विवाद में किसान को पीटा, किसान संघ करेगा विरोध
रविवारको कृषि मंडी में लहसुन लेकर आए किसान को पल्ली बिछाने के विवाद में एक युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर पीटा। किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। भारतीय किसान संघ ने पल्ली बिछाने के विवाद को मंडी बोर्ड के सामने उठाने और पल्ली बिछाकर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सीखेड़ी के राजेश पिता भंवरलाल जाट (28) ने बताया गांव से साथियों के साथ लहसुन लेकर खाचरौद नाका मंडी आया। रविवार सुबह 9 बजे मंडी प्लेटफॉर्म पर लहसुन खाली कर उसे पल्ली पर चौड़ी कर रहे थे तभी दो लोग लहसुन के ढेर के पास आए और पल्ली बिछाने लगे। मैंने कहा यहां हम लहसुन जमा रहे हैं तो उन्होंने गालियां देना शुरू कर दी और विरोध किया तो मारपीट की। इसी बीच एक व्यापारी की दुकान से अब्बास नामक व्यक्ति सरिया लेकर आया और उनके साथ मिलकर पीटने लगा। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। सिटी पुलिस ने अब्बास और दो अज्ञात व्यक्तियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण कायम किया है।
उगाही करने वाले सक्रिय
भारतीयकिसान संघ जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण धाकड़ ने बताया मंडी में पल्ली बिछाने और फिर वह जगह देने के नाम पर किसानों से 200 से 400 रुपए तक अवैध उगाही की जा रही है। इसी विवाद को लेकर तीन लोगों ने किसान के साथ मारपीट की। उगाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग सोमवार को मंडी बोर्ड से की जाएगी। धाकड़ ने बताया मंडी प्रशासन उपज आने से पहले किसी को भी प्रांगण में पल्ली नहीं बिछाने दे। पल्ली बिछाए तो कार्रवाई करें। नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
मामलादिखवाएंगे
^मामलेको सोमवार को दिखवाया जाएगा। उपज लाने से पहले पल्ली बिछाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -वी.के. आर्य, सचिवकृषि उपज मंडी जावरा