पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदीसेवी सम्मान, शिक्षिका सम्मानित

हिंदीसेवी सम्मान, शिक्षिका सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय साहित्य परिषद ने हिंदी दिवस पर हिंदी सेवा सम्मान दिया। ये सम्मान साहित्यकार सतीश श्रोत्रिय, कहानीकार रमेश मनोहरा को दिया।

श्रोत्रिय, मनोहरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला व्यवस्था प्रमुख तेजराम मांगरोदा ने संबोधित किया। श्री माधवानंद अकेडमी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य महेश व्यास ने की। हास्य कवि विजय जैन ने रचनाएं सुनाई। स्वागत परिषद के जिला संयोजक राजेंद्र श्रोत्रिय, मनोहर पांचाल, मनीष शर्मा, एच.डी. बैरागी, विनिता तिवारी ने किया। संचालन राजेंद्र श्रोत्रिय ने किया। आभार बी.एल. नागर ने माना।

हिंदीसंस्कृति की परिचायक -हिंदी हमारीगौरवशाली संस्कृति की परिचायक है। ये बात श्रीमाधवानंद एकेडमी में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य उषा श्रोत्रिय ने कही। हिंदी शिक्षिका मंजू लोढ़ा का स्कूल परिवार ने सम्मान किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत गाए। स्टाफ की विनिता तिवारी, मनीष शर्मा, एच.डी. बैरागी, बी.एल. नागर, गजराजसिंह आदि मौजूद थे। आभार वीरमसिंह ने माना।

साहित्यकार सतीश श्रोत्रिय को हिंदी सेवा सम्मान देते परिषद सदस्य।

माधवानंद एकेडमी में हिंदी शिक्षिका मंजू लोढ़ा का सम्मान किया।