- Hindi News
- कपल शिविर परीक्षा में लाए 70 फीसदी से ज्यादा अंक
कपल शिविर परीक्षा में लाए 70 फीसदी से ज्यादा अंक
चलो गोशाला यात्रा निकालकर गायों का स्वामी वात्सल्य कराया
जैनश्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ के 11 दिनी कपल शिविर के समपान पर परीक्षा हुई। इसमें सभी परीक्षार्थी 70 फीसदी से अधिक नंबरों से पास हुए। प्रथम रूपेश-ज्योति चपड़ौद, द्वितीय आशीष-नम्रता पोखरना, तृतीय नीरज-खुशबू मेहता रहे।
कपल शिविर का आयोजन साध्वी जिनशिशुप्रज्ञाश्रीजी की निश्रा में किया। उन्होंने रोज 8 से 11 बजे तक कक्षाएं ली। परीक्षा में 100 नंबर के ऑब्जेक्टिव दिए थे। इसमें जैन मंदिर, कर्म सिद्धांत, जीवन निर्माण के बारे में सवाल पूछे। 98 परीक्षार्थी शामिल हुए और सभी ने 70 फीसदी से ज्यादा नंबर प्राप्त किए। शिविर समापन विचक्षण भवन में हुआ। अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, मुकेश गढ़ा मुंबई, आदर कुमार भंसाली जोधपुर, पुखराज चोपड़ा उज्जैन, मांगीलाल बांठिया ताल, रवींद्र श्रीमाल रिंगनोद थे। इनका बहुमान श्रीसंघ अध्यक्ष हिम्मत धारीवाल, चातुर्मास समिति अध्यक्ष जयंतीलाल दख, आजादसिंह ढढ्ढा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अभय कोठारी, मुकेश चंडालिया, संजय तलेसरा ने किया। शिविर संयोजक नरेंद्र मेहता का भी बहुमान किया। आभार ललित जैन ने माना।
सुबह6 बजे निकली प्रभातफेरी
रविवारसुबह 6 बजे 100 कपल की मौजूदगी में पीपली बाजार स्थित पंचायती नोहरे से प्रभातफेरी निकली। फेरी मनमोहन पार्श्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां विजय दसेडा परिवार ने गवली की। यहां से फेरी पीपली बाजार स्थित विचक्षण भवन पहुंची। यहां साध्वीश्री ने ध्वज वंदन किया। शिविरार्थियों का पाद प्रक्षालन वर्धमान नवयुवक मंडल सदस्यों ने किया। मनीष कोचर, भावेश हरण, संदीप श्रीमाल, विनोद दख आदि शामिल थे।
विमलादेवीखारीवाल ने की मासक्षमण की तपस्या-स्वर्गीय झमकलालखारीवाल की प|ी विमलादेवी खारीवाल ने मासक्षमण (31 उपवास) की तपस्या की। चौबीसी का कार्यक्रम सोमवार दोपहर 2 बजे समता भवन जवाहर पथ और रात 8 बजे वर्धमान स्थानक दिवाकर मार्ग पर होगा।
गोशाला यात्रा में बैलगाड़ी में खली लेकर पहुंचे समाजजन।
कपल शिविर में शामिल शिविरार्थियों का पादप्रक्षालन करते वर्धमान नवयुवक मंडल के सदस्य।
जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ के कार्यक्रम में मौजूद समाजजन अतिथि। इनसेट- शिविरार्थियों को संबोधित करतीं साध्वी जिनशिशु प्रज्ञाश्रीजी अन्य साध्वीश्री। फोटो- दिलीप धनोतिया।