पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 282 कश्मीरी 4 ईरानी समेत करीब एक लाख श्रद्धालु आए

282 कश्मीरी 4 ईरानी समेत करीब एक लाख श्रद्धालु आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसिद्धहुसैन टेकरी शरीफ पर चेहल्लूम का मुख्य आयोजन आग पर मातम (चूल) 12 दिसंबर की रात 10 बजे से होगा। इसमें अंगारों पर सबसे पहले 21 दूल्हे (जायरीन) फिर अन्य जायरीन नंगे पैर निकलेंगे। दूल्हों का चयन हुसैनी मिशन लक्की ड्रॉ के माध्यम से शुक्रवार को दोपहर की नमाज के बाद करेगा। इसके पहले दिन में शिया समुदाय खूनी मंजर पेश करेगा। रात में चूल जलेगी। ये नजारा देखने के साथ ही हुसैन के दरबार में जियारत के लिए गुरुवार रात तक 282 कश्मीरी 4 ईरानी समेत करीब एक लाख श्रद्धालु गए हैं। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में इस बार यहां 132वां चेहल्लूम मनाया जा रहा है। पढ़े| पेज 6 भी

हिंदू अंजुमन सक्का-ए-सकीना मुंबई द्वारा निकाले गए अलम के जुलूस में शामिल जायरीन।

हुसैन टेकरी पर आज रात अंगारों पर चलेंगे जायरीन