- Hindi News
- टारगेट पाने के लिए बना दिए फर्जी आईडी, दो गिरफ्तार
टारगेट पाने के लिए बना दिए फर्जी आईडी, दो गिरफ्तार
मोबाइलसिम बेचने का टारगेट पूरा करने के लिए वोडाफोन कंपनी के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) बना दिए। पुलिस ने कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने सैलाना जावरा में कंपनी की रिटेल शॉप की तलाशी ली। रतलाम के दो डिस्ट्रीब्यूटरों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने 13 दिसंबर तक रिमांड पर सौंपा है।
एसपी डॉ. आशीष ने बताया कंपनी के एक्टिवेशन ऑफिसर विमलेश पिता गिरजाशंकर शर्मा निवासी वेदव्यास कॉलोनी तथा टीम लीडर दिलीप पिता रामचंद्र पंवार निवासी पत्रकार कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। उनके ऑफिस से ढाई हजार से अधिक फॉर्म मिले। इनके साथ आईडी प्रूफ में मतदाता परिचय पत्र की फोटोकॉपी मिली। अब तक 50 फॉर्म की जांच हुई है। सभी के वोटर आईडी फर्जी निकले। यूजर के पास सिम नहीं है। इन फॉर्म पर जारी मोबाइल सिम वर्तमान में बंद हैं। आरोपियों का कहना है टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी कैफ (कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म) भरे और नकली आईडी बनाकर सिम जारी की। इसके बाद सिम एक्टिवेट की और फिर नष्ट कर दी।
विक्रेताऔर कंपनी अधिकारी दोषी-एसपी नेबताया वोडाफोन के रिटेलर सिम बेचकर कस्टमर से आईडी के साथ एप्लीकेशन फॉर्म लेते हैं। यह फॉर्म डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाता है जो तस्दीक करता है। कंपनी के अधिकारी सत्यापन कर सिम एक्टिवेट करते हैं। फॉर्म पर तीनों के हस्ताक्षर रहते हैं। फर्जीवाड़े में तीनों की मिलीभगत है। कंपनी के दो डिस्ट्रीब्यूटर अरिहंत कम्यूनिकेशन कस्तूरबा नगर तथा एम.के. ट्रेडर्स वेदव्यास कॉलोनी के संचालकों से पूछताछ की जा रही है।
ऐसेकिया-आरोपियों नेकिसी कस्टमर का मतदाता परिचय पत्र स्कैन किया। स्कैन किए परिचय पत्र पर फोटो, नाम और नंबर बदलकर प्रिंट निकाले। इन नकली परिचय पत्र का उपयोग सिम जारी करने में किया।
इंसेंटिव टारगेट का लालच
एएसपीडॉ. प्रशांत चौबे ने बताया वोडाफोन सिम की बिक्री नहीं होने पर पिछले महीने कंपनी ने टारगेट पूरा करने पर इंसेंटिव की घोषणा की थी। इसके लालच में डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा कर दिया। एएसपी ने बताया फर्जी आईडी पर बड़ी संख्या में सिम एक्टिवेट हुई हैं। गलत हाथों में जाने से इनका उपयोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में हो सकता है।
ट्राईको जानकारी देंगे
एसपीने बताया अन्य जिलों मे